Advertisement Carousel
Uncategorized

भूमाफियाओं द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट….तहसीलदार को पत्र लिखकर एसडीएम ने दिए निर्देश…अब इन इलाकों में जारी नही होगा बिक्री नकल…पढ़िए पूरी ख़बर…

भूमाफियाओं द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट….तहसीलदार को पत्र लिखकर एसडीएम ने दिए निर्देश…अब इन इलाकों में जारी नही होगा बिक्री नकल…पढ़िए पूरी ख़बर…

रायगढ़-:शहर में अवैध प्लाटिंग का खेल जोरों पर चल रहा है।कुछ तथाकथित भूमाफिया अवैध प्लाटिंग कर शासन को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। साथ मे ग्राहकों के साथ भी छल कर रहे हैं।जानकारी के मुताबिक अमलीभौना और सांगीतराई क्षेत्र में कोई हलधर तथा पंडरीपानी पहाड़ मंदिर के पीछे किसी अजय ने बड़े पैमाने में अवैध प्लाटिंग किया है।

advertisement


सूत्रों की माने तो भूमाफियाओं की शिकायत एसडीएम कार्यालय में हुई थी।जिसके बाद एसडीएम उवर्षा ने तहसीलदार को लिखित निर्देश जारी करते हुए। कहा है की सांगीतराई,अमलीभौना,छोटे अतर मुड़ा बड़े अतरमुड़ा,कौहाकुंडा और पंडरीपानी क्षेत्र में चौहद्दी और बिक्री नकल बिना एसडीएम की अनुमति के जारी न किये जायें। बता दें की तथाकथित भूमाफिया आरआई और पटवारी के साथ मिलीभगत कर अवैध प्लाटिंग का कार्य करते हैं।


बहरहाल एसडीएम ने निर्देश जारी कर बिक्री नकल पर तो रोक लगा दिया है। लेकिन इन भूमाफियाओं द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग को लेकर जो शिकायत की गई है। उस पर एसडीएम जांच के बाद क्या कार्यवाही करते हैं। ये देखना दिलचस्प होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING