Advertisement Carousel
Uncategorized

अपनी संभावित हार से बौखला गए हैं प्रकाश नायक…रायगढ़ जिले के रहने वाले ओपी को बता रहे बाहरी…विजय अग्रवाल…खुद कहां के रहने वाले हैं…पढ़िए पूरी खबर…

रायगढ़:- स्थानीय विधायक प्रकाश नायक द्वारा भाजपा के यूथ आइकॉन ओपी चौधरी को बाहरी बताए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व भाजपा विधायक ने कहा ओपी चौधरी रायगढ़ जिले के ही निवासी है एवम उनका गृह क्षेत्र कोतरा रोड थाना क्षेत्र में आता है जबकि विधायक प्रकाश नायक का निवास जिला सारंगढ़ एवम बरमकेला थाना क्षेत्र में आता है। अपनी संभावित हार के बौखला कर विधायक की बयानबाजी को भ्रामक बताते हुए भाजपा नेता विजय अग्रवाल नें कहा आम जनता ने प्रकाश नायक पर भरोसा जताया था जिस पर वे खरा नही उतर पाए। प्रकाश नायक अपने मेनफेस्टो में किए अधिकाश वादों को पांच साल में भी पूरा नहीं कर पाए।पांच सालो में विधायक अकर्मण्य साबित हुए है।भाजपा के सर्वमान्य नेता एवम यूथ आइकॉन ओपी के रायगढ़ विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी बनने पर विधायक प्रकाश अपनी सुनिश्चित हार से घबरा कर आम जनता के सामने अर्नगल बयान बाजी कर रहे है। विधायक के पास अपने पांच सालो के कामों का ब्यौरा नहीं है। विधायक की झूठी बयान बाजी को लेकर उनके प्रति आम जनता में आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो रही है। केलो बांध भाजपा के कार्यकाल की देन है लेकिन कांग्रेस नहरों का निर्माण तक नही करा पाई जिससे किसानों के खेत सूखे है।संजय कॉम्पलेक्स के कायाकल्प का वादा करने वाली कांग्रेस अब इस मसले में मुंह छुपा रही है। पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कहा ओपी चौधरी के पक्ष में युवाओं छात्रों महिलाओ सहित आम जनता में जबरजस्त लहर है।व्यापक जन समर्थन के देखते हुए कांग्रेस स्थानीय बाहरी के मुद्दे पर अर्नगल विलाप कर रही है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING