Advertisement Carousel
Uncategorized

रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक प्रत्याशी शंकर लाल अग्रवाल शहर वासियों से ले रहे हैं आशीर्वाद …..शंकर ने कहा अधिकारी कर्मचारी निडर होकर करे गुप्त मतदान

रायगढ़ :- रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय विधायक प्रत्याशी शंकर लाल अग्रवाल का चुनावी मैदान में आने से भाजपा कांग्रेस में हलचल सा मच गया है। एक ओर जहां शंकर लाल शहर के मोहल्ला बाघ तालाब, चांदनी चौक, धोबी पारा, इंदिरा नगर, सिद्धि विनायक कालोनी, चांदमारी, सर्किट हाउस, हाउसिंग बोर्ड कालोनी शदंगी कालोनी, मरीन ड्राइव के मतदाताओं से रूबरू होते हुए क्षेत्र में विकास करने और मूलभूत सुविधाओं के लिए वचनबद्ध होकर समर्थन मांग रहे है। जहा शहरवासी शंकर को एक बेहतरीन समाज सेवी के रूप में देख रहे है। जिस भी मोहल्ला में शंकर पहुंच रहे लोग उनसे जुड़ते ही जा रहे है। शंकर के आने से शहर की चुनावी फिजा बदल सा गया है। जहा लोग शंकर के साथ आटो रिक्शा में चलने लिए कंधा से कंधा मिलाकर क्षेत्र के विकास में साथ देने की बात कह रहे है।जिस भी मोहल्ला में जाने से मतदाताओं में भाजपा और कांग्रेस के प्रति आक्रोश दिखाई देने लगा है।
विभागीय अधिकारी कर्मचारियों का जहा गुप्त मतदान आज से प्रारंभ हुआ है। विधायक प्रत्याशी शंकर ने कहा इस गुप्त मतदान को अधिकारी कर्मचारी बेफ्रिक होकर करे। इसमें किसी के दबाव व बहकावे में न आवे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING