Advertisement Carousel
Uncategorized

क्राइम मीटिंग : एसएसपी सदानंद कुमार ने प्रभावशील आचार संहिता में लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रखने के दिए निर्देश…..वर्षांत के पूर्व लंबित अपराध, शिकायतों के निराकरण और महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की समझाइश….शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने एसएसपी दिए पुलिस अधिकारियों को बधाई…..

*रायगढ़*। आज दिनांक 20/11/2023 के शाम पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण एवं थाना, चौकी प्रभारियों की मीटिंग लिया गया । मीटिंग के प्रारंभ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों एवं आफिस स्टाफ को जिले में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने की बधाई दिए । उन्होंने कहा कि जिले में कानून का भय दिखना चाहिए। गुंडे एवं बदमाश प्रकृति के लोगों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। वहीं अमन पसंद जनता के साथ मित्रवत व्यवहार किया जाना चाहिए । उन्होंने प्रभारीगण से कहा गया कि आचार संहिता प्रभावशील है, लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रखें । मीटिंग में एजेंडा अनुरूप थानों के लंबित अपराध शिकायत मर्ग, लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों का विश्लेषण कर अधिकारियों को वर्षांत के मद्देनजर थानों के लंबित अपराध, शिकायतों का अधिक से अधिक निराकरण करने का लक्ष्य दिया गया । मीटिंग में थाना प्रभारी को निर्देशित किये कि गिरफ्तारसुदा आरोपियों को न्यायालयीन समय पर पेश किया जावे, यद्यपि कारणवश आरोपियों को हवालात में रखने पड़े तो सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें ।महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित एवं कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर देने की समझाइश दिए । राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किये कि पर्यवेक्षण थानों के मर्ग डायरी की समीक्षा कर फाइल योग्य मर्ग डायरियों को फाइल करावे और जिन मर्ग पर अपराध पंजीबद होता है उन पर तत्काल अपराध पंजीकृत कराया जाए तथा वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों की जांच कर तत्काल रिपोर्ट भेजा जाए । उन्होंने मीटिंग में ट्रैफिक डीएसपी को प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाई साइलेंसर पर अधिक से अधिक कार्यवाही का निर्देशित किये तथा डीएसपी (अजाक) को एससी/ एसटी मामले में पीड़ित क्षतिपूर्ति मामले का समय पर निराकरण के निर्देश दिए । थाना प्रभारियों को पुलिस पोर्टल से प्राप्त शिकायतें तथा साइबर टीप लाइन पर समयावधि पर कार्यवाही का निर्देश दिया गया । उन्होंने वर्षांत के पूर्व लंबित मामलों का शत प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश सहित लंबित शिकायतों का अभियान चलाकर निराकरण करने के निर्देश दिया गया । क्राइम मीटिंग में समस्त राजपत्रित (पुलिस) अधिकारीगण, रक्षित निरीक्षक, थाना/चौकी प्रभारी, चुनाव सेल एवं पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING