Advertisement Carousel
Uncategorized

राम मंदिर में आयोजित अक्षत कलश पूजन में शामिल हुए ओपी चौधरी

रायगढ़ :- विधायक ओपी चौधरी गांधी गंज स्थित राम मंदिर में आयोजित अक्षत कलश पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए भगवान राम के दरबार में माथा टेकते हुए विधायक ओपी ने कहा राम मंदिर के भव्य शुभारंभ को लेकर अभिमंत्रित चावलो से भरा कलश महिलाए हर वार्ड मे लेकर जा रही है ताकि राम मंदिर के शुभारंभ का घर घर निमंत्रण दिया जा सके। मीडिया से चर्चा के दौरान ओपी ने कहा अयोध्या में भव्य भगवान राम मंदिर के निर्माण के साथ देश भर के हिंदू समाज का वर्षो पुराना स्वप्न हकीकत में पूरा होने जा रहा है। राम मंदिर का निर्माण भाजपा का संकल्प रहा है और इसे पूरा करने के लिए पार्टी से जुड़े नेताओ की पीढ़ियां गुजर गई । राम मंदिर निर्माण के लिए कोठारी बंधुओ के बलिदान का स्मरण करते हुए विधायक ओपी ने कहा वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने देश भर में रथ यात्रा निकाली जिसकी वजह से राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो पाया। राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा नेताओ ने लाठियां खाई जेल की यात्राएं की और अपनी जान तक गंवाई। भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए भाजपा ने एड़ी से चोटी तक जोर लगाया। 2014 के दौरान मोदी सरकार की ताजपोशी के साथ ही सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में छः जजों की न्याय पीठ ने राम मंदिर के निर्माण से जुड़े तमाम पहलुओं का बारीकी से अध्यन करते हुए माननीय न्याय पीठ ने राम मंदिर निर्माण संबंधी सुनवाई कर राम मंदिर के निर्माण के हक में फैसला सुना दिया ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING