Advertisement Carousel
Uncategorized

डॉक्टर साहब ने पहले तो कोटवारी जमीन में बना लिया अवैध मकान…अब तहसील कोर्ट के नोटिस का दे रहे गोलमोल जवाब…तहसीलदार ने कहा एक हफ्ते में कर देंगे बेदखली कार्यवाही…पढ़िए पूरी ख़बर…

रायगढ़.. अतरमुड़ा प्राची विहार में तकरीबन 1700 स्क्वायर फीट शासकीय कोटवारी भूमि पर बेजा कब्जा कर मकान बना लेने वाले डॉक्टर नित्यम सागर पटेल,अब तहसीलदार न्यायालय से जारी किए गए नोटिस का गोलमोल जवाब देकर तहसील न्यायालय को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
बता दें की डॉक्टर पटेल के द्वारा किए गए अवैध निर्माण को लेकर तहसीलदार लोमश मिरी ने उन्हें जवाब प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया था।जिस पर डॉक्टर पटेल ने पहले तो 2 जनवरी तक का समय मांगा था।उसके बाद डॉक्टर पटेल ने पुनः समय मांगते हुए अपना जवाब प्रस्तुत करने के

advertisement
लोमश मीरी,तहसीलदार

लिए,5जनवरी तक का समय मांगा।किंतु इस विषय पर चर्चा करने पर तहसीलदार मिरि ने आज बताया की अब डॉक्टर साहब गोलमोल जवाब देते हुए कह रहे हैं।की ये निर्माण उनके भाई ने किया है।इसलिए इसका जवाब उनके भाई को नोटिस देकर मांगा जाए।जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए तहसीलदार ने कहा है की डॉक्टर को बेदखली का नोटिस तहसील न्यायालय से जारी कर दिया गया है। उन्हें उस जमीन से कब्जा हटाने के लिए एक हफ्ते की मोहलत दी गई है।अगर नियत तिथि तक कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन बेदखली की कार्यवाही करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING