Advertisement Carousel
Uncategorized

जनकपुर में भागवत ज्ञान सप्ताह एवं नवीन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन।


जनकपुर। हनुमान मंदिर प्रांगण में पूर्व के मंदिर की जर्जर स्थिति को देखते हुए जनकपुर के जिला भाजपा उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्र के विशेष योगदान से भव्य मंदिर निर्माण का बीड़ा उठाया गया था ।अब यह कल्पना साकार होती दिख रही है। मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के साथ साथ भागवत ज्ञान सप्ताह की तारीख का एलान कर दिया गया है।इस संबंध में राजेश मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 24/01/24 से मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं भागवत ज्ञान सप्ताह का कार्यक्रम शुरू हो कर 31/01/24 तक चलेगा। दिनांक 24/01/24 से कलश यात्रा से कार्यक्रम की शुरुआत होगी एवं प्रतिदिन दोपहर 2से5 बजे तक भागवत ज्ञान यज्ञ चलेगा जो 24 से शुरू हो कर 30 जनवरी तक चलेगा।31 जनवरी को भंडारा प्रसाद वितरण होगा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING