Advertisement Carousel
Uncategorized

राम प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन पर घरौंदा के बच्चो ने मनाई दिवाली

बेसहारा बच्चो के लिए तन मन धन से समर्पित संस्था उन्नायक सेवा समिति के तहत दिव्यांग जनों के लिए संचालित संस्था घरौंदा के राम प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के मद्देनजर दिवाली की तरह आयोजन किया गया। घरौंदा की संचालिका नेहा सिन्हा ने बताया कि सहयोगी ,ललित भोई, बासुदेव, रिबिका, दिव्या सुबह से ही राम प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन की तैयारियों के लिए जी जान से जुटे हुए थे। आश्रम परिसर की साफ सफाई के साथ पूजा स्थल को सजाया गया। सारी तैयारियो में दिव्यांग बच्चो ने भी साथ दिया। राम जी के स्वागत हेतु दरवाजे में आकर्षक रंगोली बनाई गई। 18 वर्ष तक के 40 दिव्यांग बालको को राम प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक महत्व के बारे में भी बताया गया। संस्था के डायरेक्टर सिद्धार्थ मोहंती का जीवन ऐसे बच्चो के लिए समर्पित है जो बेसहारा होने की वजह से खुशियों से वंचित है। इनके जीवन में खुशियों का रंग घोलने के काम घरौंदा संस्था बेहतर तरीके से कर रही है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING