Advertisement Carousel
Uncategorized

विधायक प्रकाश नायक ने तालाब गहरीकरण व सौंदर्यीकरण का किया भूमिपूजन


रायगढ़। विधायक प्रकाश नायक ने आज रायगढ़ के वॉर्ड क्रमांक 36 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ले मिट्ठूमुड़ा के पुराने तालाब के गहरीकरण व सौदर्यीकरण का भूमिपूजन किया।इस मौके पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए वॉर्डवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
वॉर्ड क्रमांक 36 के अंतर्गत मिट्ठू मुड़ा के इस पुराने तालाब के गहरीकरण व सौदर्यीकरण किये जाने की माँग लंबे समय से की जा रही थी।इसे पूरे गंभीरता से लेते हुए रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखकर अतिशीघ्र

सौंदर्यीकरण किये जाने की माँग की थी।छत्तीसगढ़ शासन ने विधायक के पहल पर इसे अपनी स्वीकृति प्रदान की। शनिवार को विधायक प्रकाश नायक ने करीब 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस तालाब के गहरीकरण व सौदर्यीकरण निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला,नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती जानकी काटजू,विकास ठेठवार एम आई सी सदस्य वॉर्ड पार्षद नवधा परदेशी मिरी,पार्षद रत्थू जायसवाल,संजय चौहान,शाखा यादव,वसीमखान,मुरारी भट्ट, रानी चौहान,विजय टंडन,बबलू बरेठ,विनोद महेश,सहित क्षेत्र के पार्षदगण जनप्रतिनिधि तथा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING