Advertisement Carousel
Uncategorized

ग्राम छर्राटांगर में 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार….. घर पर अवैध शराब बेचने की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस ने की रेड कार्यवाही…..

*रायगढ़* । कल दिनांक 02/02/2024 को पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम छर्राटांगर में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया है ।

थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम छर्राटांगर जुनाडीह का तुलसीराम राठिया द्वारा घर पर अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्कार माइनर एक्ट की कार्रवाई के लिए रवाना हुए स्टाफ को कार्यवाही करने निर्देशित किया गया । पूंजीपथरा की टीम द्वारा ग्राम छर्राटांगर में दबिश

advertisement

देकर संदेही तुलसी राठिया को तलब किया गया जिसने शराब बेचना स्वीकार किया है जिसके कब्जे से प्लास्टिक डब्बा में रखा हुआ 15 लीटर महुआ शराब कीमत ₹1500 का विधिवत जप्त किया गया । थाना पूंजीपथरा में *आरोपी तुलसीराम राठिया पिता राम सिंह राठिया उम्र 22 साल निवासी छर्राटांगर जुनाडीह* पर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में टीआई कृष्णकांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक अमृत तिर्की, लाजरूस मिंज और आरक्षक उमाशंकर भगत शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING