Advertisement Carousel
Uncategorized

नारी शक्ति की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका :- कंचन पांडेय….आरोग्य भारती से जुड़ी मनीषा दुबे ने कहा स्वच्छता के जरिए भी राष्ट्र सेवा….छात्राओं को जागरूक करने आरोग्य भारती के कार्य को प्रधान पाठिका रूपाली रवानी ने सराहनीय बताया

advertisement

रायगढ़ :- आरोग्य भारती की अध्यक्षा कंचन पांडेय ने चक्रधर बाल सदन परिसर में मौजूद हाई स्कूल की बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा नारी शक्ति की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका है। नारी शक्ति पर घर परिवार की जवाबदारी निभाते हुए राष्ट्र निर्माण की जवाबदारी है। जिस पर सभी लड़कियों को खरा उतरना। मनीषा दुबे ने कहा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के जरिए सबल राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त होता है। स्वच्छता से ही स्वास्थ्य की राह बनती है और यह सभी की सामूहिक जवाबदारी है।घर हो चाहे स्कूली परिसर आस पास को स्वच्छ रखना सभी का दायित्व है।आरोग्य भारती की अतिथि प्रवक्ता आरती तिवारी ने भी स्वास्थ्य को लेकर छात्राओ को जागरूक करते हुए कहा जीवन में सही राह का चयन सबसे आवश्यक है। आज के दौर मे छात्राएं पथ भ्रष्ट होने से बचे।


नारी को अपनी शक्ति से परिचित कराते हुए कहा नारी आदि शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है। असुरी शक्तियों का संहार भी आदि शक्ति ने ही किया था। छात्राओं को जागरूक करने आरोग्य भारती के प्रयासों को सराहनीय बताते हुए प्रधान पाठिका रूपाली रवानी ने विश्वास दिलाते हुए कहा आरोग्य भारती का मार्गदर्शन लागू करने का प्रयास करेंगे । मिडिल स्कूल की प्रधान पाठिका मीनाक्षी यादव ने आरोग्य भारती से जुड़ी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा स्कूल भी घर से बाहर एक परिवार है छात्राएं अपनी छोटी मोटी समस्याएं हम से साझा करे। बेटियो पर दोहरी जवाबदारी होती है। कक्षा 6 से 12 तक की इन स्कूली छात्राओं के मार्गदर्शन हेतु उपाध्यक्ष उर्मिला सोनी, सचिव अनुराधा सिन्हा, सह सचिव जानकी गबेल,सदस्य रानी तिवारी आकांक्षा ठेठवार,रीना मिश्रा, स्कूली शिक्षिकाओं में कुमारी अनिता साहु,श्रीमति आशा लता स्वर्णकार कुमारी सुनीता बरेठ,मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING