Advertisement Carousel
Uncategorized

कोलड्रिंक की आड में दुकान पर अवैध शराब बिक्री कर रहा व्यक्ति गिरफ्तार, साइबर सेल और खरसिया पुलिस की कार्यवाही…. आरोपी से 49 पाव अंग्रेजी और देशी प्लेन शराब के साथ 6 बीयर बॉटल जप्त, आरोपी पर आबकारी एक्ट की कार्यवाही….

*रायगढ़* । अवैध शराब पर कार्यवाही के क्रम में कल दिनांक 04.02.2024 को साइबर सेल और थाना खरसिया की संयुक्त टीम द्वारा रानीसागर चौंक के एक कोलड्रिंक दुकान में शराब रेड कार्यवाही किया गया, जहां पुलिस टीम द्वारा आरोपी से अवैध बिक्री के लिए रखी देशी और अंग्रेजी शराब तथा बीयर बोतल जप्त कर आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है ।

जानकारी के मुताबिक साइबर सेल की टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रानीसागर चौक के पास रमेश पटेल नाम का व्यक्ति अपने कोलड्रिंक, पानी बाटल की दुकान में अवैध रूप से देशी व अंग्रेजी शराब रखा हुआ है और बिक्री कर रहा है । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर साइबर सेल और खरसिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी किया गया, दुकान में संदेही रमेश पटेल मिला जिससे अवैध रूप से शराब बिक्री के संबंध में पूछताछ करने पर इधर-उधर की बात करने लगा । गवाहों के समक्ष पुलिस टीम द्वारा दुकान की तलाशी ली गई जिसमें दुकान अंदर एक बोरी के झोला में देशी प्लेन शराब के 33 पाव और अंग्रेजी शराब के 16 पाव एवं हेवर्डस 5000 बीयर की 06 बाटल *जुमला कीमती लगभग ₹6060 का अवैध शराब मिला* । आरोपी रमेश पटेल पिता छोटेलाल पटेल उम्र 40 साल साकिन ग्राम रानीसागर थाना खरसिया जिला रायगढ़ के कब्जे से अवैध शराब की जप्ती कर थाना खरसिया में आरोपी पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में उप निरीक्षक मनीष कांत, सायबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, आरक्षक धनंजय कश्यप, पुष्पेंद्र जाटवर, रविंद्र कुमार गुप्ता, सुरेश सिदार और थाना खरसिया के विशोप सिंह और प्रदीप तिवारी शामिल थे ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING