Advertisement Carousel
Uncategorized

राहुल से मुलाकात की सूची में पूर्व विधायक प्रकाश नायक का नाम शामिल किया या नही … बताए जिला कांग्रेस :- सुमीत शर्मा….राहुल से मुलाकात नही होने पर धरने में बैठे प्रकाश नायक को लेकर उठाया सुमीत शर्मा ने सवाल….न्याय यात्रा मे पधारे राहुल बाबा पहले पूर्व विधायक प्रकाश के सम्मान के साथ न्याय करे

advertisement

रायगढ़ :- भाजपा शहर महामंत्री सुमीत शर्मा ने राहुल गांधी से मुलाकात की सूची में पूर्व विधायक प्रकाश नायक का नाम शामिल किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से न्याय यात्रा की शुरुवात करने वाले राहुल गांधी पहले अपनी पार्टी के पूर्व विधायक के सम्मान के साथ न्याय करे जिन्हे उनकी सभा में जाने से रोका गया और प्रकाश नायक को धरने में बैठने के लिए विवश होना पड़ा। सुमीत शर्मा ने कहा सभा में जाने वालो के नाम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा तय कर भेजे जाते है। कांग्रेस संगठन स्पष्ट करे मुलाकात की सूचि में प्रकाश नायक का नाम भेजा गया था या नही? राहुल की सभा में जाने से रोके जाने से प्रकाश नायक के धरने में बैठे जाने की मिडिया रिपोर्ट्स के हवाले से शहर भाजपा महामंत्री सुमीत ने जिला कांग्रेस द्वारा अपनी पार्टी के हारे हुए विधायक के साथ किए गए इस व्यवहार को अशोभनीय निरूपित किया है। मोदी जी की जाति को लेकर सवाल उठाने वाले राहुल बाबा अपनी पार्टी में पिछड़े वर्ग के नेताओ का पहले सम्मान करे। न्याय यात्रा के दौरान रायगढ़ आए राहुल गांधी को सभा में जाने से पूर्व विधायक प्रकाश नायक को प्रवेश से रोक जाने की घटना को सुमीत शर्मा ने निंदनीय बताया है। स्थानीय जिला कांग्रेस संगठन द्वारा वीआईपी लोगो की सूची में पूर्व विधायक प्रकाश नायक का नाम शामिल नही किए जाने पर सवाल उठाये हुए युवा भाजपा नेता ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया है कि हारने वाले
विधायक प्रकाश नायक की तस्वीरों को होर्डिंग में स्थान तक नही दिया गया। न्याय यात्रा हेतु लगाए गए होर्डिंग में पूर्व विधायक प्रकाश नायक की फोटो को स्थान नही दिए जाने पर आपत्ति करते हुए युवा भाजपा नेता सुमीत ने कहा राष्ट्रीय पार्टी से जुड़े अधिकृत प्रत्याशी के साथ इस तरह से उपेक्षा पूर्ण व्यवहार को समझ से परे बताया। कांग्रेस को पहले अपने पार्टी के विधायक के साथ न्याय करना चाहिए । राहुल बाबा की न्याय यात्रा पर भी सुमीत शर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा भारत जोड़ो यात्रा में निकले राहुल गांधी छत्तीसगढ़ क्यों नही आए सत्ता जाने के बाद उन्हें प्रदेश की याद क्यों आई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING