Advertisement Carousel
Uncategorized

रायगढ़ में पहली कोहनी रिप्लेसमेंट सर्जरी : राजप्रिय हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अनंत कुमार सिंह की अद्वितीय सफलता, मरीज को मिली नई जिंदगी

रायगढ़, 09 फरवरी 2024। राजप्रिय हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अनंत कुमार सिंह ने रायगढ़ जिले की पहली कोहनी रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक की है। इस अद्वितीय और सफल ऑपरेशन ने न केवल एक मरीज के जीवन में नई उम्मीद की राह दिखाई, बल्कि यहां के चिकित्सा जगत में भी नया आयाम स्थापित किया है। उड़ीसा निवासी युवक की कहानी दुखद थी। कुछ वर्षों पहले उन्हें कोहनी में चोट लगी थी, जिसके कारण वे दर्द से पीड़ित थे। कई अस्पतालों में इलाज के बाद भी उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। अंत में, उन्हें रायगढ़ के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनंत कुमार सिंह के पास लाया गया। डॉ अनंत कुमार सिंह ने विश्वास और समर्पण से युवक की

advertisement

समस्या को समझा। उन्होंने परीक्षण में पाया कि मरीज रूमेंटाइट अर्थराइटिस जैसी जटिल बीमारी से पीड़ित है, उसका जॉइंट पूरी तरह खराब था जिससे कोहनी ठीक से हिल नहीं पा रही थी। डॉक्टर ने उसे टोटल एल्बो रिप्लेसमेंट की सलाह दी, जोकि एकमात्र उपाय था। सारे इन्वेटिगेशन के पश्चात मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में टोटल एल्बो रिप्लेसमेंट ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। ऑपरेशन में करीब दो घंटे का समय लगा और मरीज के कोहनी के जोड़ को पूरी तरह से कृत्रिम जोड़ से बदल दिया।


डॉ. अनंत कुमार सिंह के अद्वितीय समर्पण के फलस्वरूप युवक अब सामान्य तरीके से कामकाज करते हुए सामान्य जीवन को पुनः जी सकेगा। इस महत्वपूर्ण क्षण के दौरान डॉ. अनंत कुमार सिंह और उनकी टीम ने अपनी विशेषता और समर्पण का परिचय दिया। अस्पताल के संचालक डॉ. राजकृष्ण शर्मा ने उन्हें बधाई दी और कहा कि ‘यह रायगढ़ का पहला ऑपरेशन है जिसमें कोहनी प्रत्यारोपण जैसा जटिल ऑपरेशन किया गया है। इसे हड्डी रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए वरदान साबित होगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING