Advertisement Carousel
Uncategorized

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका, भारत का भविष्य युवा गढ़ेंगे – ओपी चौधरी…ओपी ने कहा संकल्प दृढ़ हो तो गांव का लड़का मंत्री भी बन सकता है…आयोजन में दिया गया युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प…पढ़ो, लड़ो, जोड़ो – युवाओं को ओपी चौधरी ने दिए 3 मंत्र…

*रायपुर में युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में उमड़ा जोश**युवा मोर्चा सिर्फ संगठन नहीं, युवाओं के सपनों का मंच बनेगा – राहुल टिकरिहा*रायपुर :- भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति बैठक’ में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी शामिल हुए तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा सहित प्रदेश भर से आए ऊर्जावान कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।अपने संबोधन में ओपी चौधरी ने कहा कि युवा सिर्फ वोटर नहीं है, युवा राष्ट्र का निर्माता है। जिस देश के युवा में सपना देखने की ताकत होती है, वही देश दुनिया में आगे बढ़ता है। आज का युवा देश के लिए संकल्प लेने वाला युवा है।

advertisement

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को सिर्फ नारा नहीं दिया, बल्कि उन्हें मौका दिया है। स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया ये सब योजनाएं युवाओं के लिए ही हैं। आज गांव का युवा भी अपने मोबाइल से अपना व्यापार चला रहा है, यही नए भारत की तस्वीर है।ओपी चौधरी ने अपने जीवन से जुड़े बायंग से रायपुर तक की कहानी साझा करते हुए कहा कि वे भी एक छोटे से गांव बायंग से आए हैं। उनके पास संसाधन नहीं थे, लेकिन संकल्प था। सरकारी स्कूल से पढ़कर उन्होंने UPSC क्रैक किया, IAS बने, और फिर राजनीति में आकर सेवा का रास्ता चुना। उन्होंने युवाओं से कहा अगर बायंग का एक लड़का वित्त मंत्री बन सकता है, तो आप में से हर युवा भी कुछ भी बन सकता है। बस जरूरत है मेहनत, अनुशासन और सही दिशा की। युवा मोर्चा के युवा कार्यकर्ताओं को सफलता के 3 मंत्र देते हुई कहा पहला मंत्र पढ़ो इसके लिए किताब से मित्रता आवश्यक है। दूसरों मंत्र है लड़ो । अपने हक और अपने गांव-शहर के विकास के लिए लड़ो, लेकिन मर्यादा में रहकर। तीसरा मंत्र जोड़ो ।

जात-पात से ऊपर उठकर समाज को जोड़ना देश के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का कार्यकर्ता सिर्फ झंडा उठाने वाला नहीं, बल्कि गांव-गांव में विकास का संदेश पहुंचाने वाला होना चाहिए। बैठक में प्रदेश भर के युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों के काम का लेखा-जोखा रखा। आने वाले दिनों में युवा मोर्चा द्वारा चलाए जाने वाले अभियानों, सदस्यता अभियान, नशा मुक्ति अभियान और युवाओं के लिए करियर मार्गदर्शन कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि युवा मोर्चा अब सिर्फ संगठन नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों का मंच बनेगा। हर जिले में युवाओं को करियर, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया जाएगा। गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि भाजपा की सरकार युवाओं के लिए काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में युवाओं को हर क्षेत्र में अवसर मिल रहा है। युवा कार्यकर्ताओं ने ओपी चौधरी के विचारों को तालिया बजाकर समर्थन दिया। ओपी चौधरी ने कहा – राष्ट्र निर्माण कोई एक दिन का काम नहीं है, यह हर दिन का संकल्प है। और यह संकल्प अगर कोई ले सकता है, तो वह युवा ही ले सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING