
रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे पर अपने ही पिता की टांगी से वार कर हत्या करने का आरोप है।घटना ग्राम रानीसागर की है, जहां 24 नवंबर की रात करीब 9 बजे श्रवण कुमार गिरी गोस्वामी की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वारदात गांव के सरपंच के घर के सामने हुई।
घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटे राजकुमार गिरी गोस्वामी को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है।
आखिर पिता-पुत्र के बीच ऐसा क्या हुआ कि मामला हत्या तक पहुंच गया? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
