Advertisement Carousel
Uncategorized

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत ग्राम जुर्डा में चक्रधरनगर पुलिस की जुआरियों पर रेड कार्रवाई, चार जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार…जुर्डा रेलवे फाटक के पास मोबाइल की टॉर्च जलाकर खेल रहे थे 52 पत्ती से काट-पत्ती जुआ….

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने जुर्डा रेलवे फाटक के पास जुआ खेल रहे चार जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹7,920 नकद एवं 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 24.11.2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जुर्डा रेलवे फाटक के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए “ऑपरेशन अंकुश” के नोडल अधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल उईके ने थाना प्रभारी चक्रधरनगर को तत्काल रेड कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश पर चक्रधरनगर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई करते हुए मोबाइल की टॉर्च जलाकर ताश पत्ती से हार-जीत का दांव लगा रहे चार जुआरियों को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों में अजय साहू (35 वर्ष), निवासी बोईरदादर मालीडीपा, थाना चक्रधरनगर; अजीत दास महंत (26 वर्ष), निवासी लक्ष्मीपुर, सरस्वती शिशु मंदिर के पास, थाना कोतवाली; किशन साहू (25 वर्ष), निवासी कोष्टापारा, थाना कोतवाली तथा नरेंद्र कुमार साव (44 वर्ष), निवासी कोष्टापारा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़ शामिल हैं। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से ₹7,920 नकद एवं 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

advertisement

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं ऑपरेशन अंकुश के नोडल अधिकारी सीएसपी श्री राहुल उईके के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना चक्रधरनगर की प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनीषा ध्रुवे, एएसआई भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, महेंद्र कर्ष तथा आरक्षक नरेंद्र भारद्वाज एवं विद्याधर पटेल की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING